होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुईं महापौर सुषमा खर्कवाल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ भाजपा के नेता श्री अमित टंडन द्वारा 9, त्रिलोक नाथ मार्ग, हजरतगंज स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में लखनऊ की माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रद्धेय बाबूजी श्री लाल जी टंडन जी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रद्धेय श्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *