अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं का सम्मान एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह के आशियाना कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष कल्पना तिवारी, महानगर अध्यक्ष सीता नेगी सहित संगठन पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सम्मानित होने वाली महिलाओं में नेहा सिंह, रश्मि त्रिपाठी, मोना गुप्ता, प्राची पाण्डेय, रेनू श्रीवास्तव, रेनू सिंह, भावना चतुर्वेदी, निर्मला गुप्ता, संगीता पांडेय, डॉ. रितु सिंह तथा कृष्णा अग्रवाल शामिल रहीं। मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा और अन्य पदाधिकारी ने सभी सम्मानित महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज और राष्ट्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा समाज की अग्रणी महिलाओं को सम्मानित करने, उनके विचार, सुझाव और प्रतिभा को उपयुक्त मंच प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में पूजा मिश्रा, अर्चना साहू, शिवांगी सिंह, दीक्षा गुप्ता, नीलू श्रीवास्तव, माधवी सिंह, उषा द्विवेदी, पूनम सिंह, रंजना शुक्ला, रानी गुप्ता, रिंकी पांडेय, रोशनी पाण्डेय तथा श्रद्धा सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *