सिवान में फिर बड़ी वारदात, ज्वेलर्स की दुकान से 25 लाख की लूट

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

सीवान जिले में अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में हथियार के बल पर करीब 25 लाख रुपये की लूट कर ली गई. इतनी बड़ी घटना को अपराधियों ने जिस तरह बेखौफ होकर अंजाम दिया है. उससे तो यही लगता है कि अपराधियों में प्रशासन का खौफ नहीं है.

मिली जानकारी के अनुसार, करीब छह की संख्या में आए नकाबपोश अपराधी अचानक दुकान में घुस गए. अपराधियों के हाथों में हथियार थे और उन्होंने आते ही दुकान में मौजूद लोगों को आतंकित कर दिया. कुछ ही मिनटों में अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में दुकान से सोने-चांदी के आभूषण और कैश समेट लिया.

बताया जा रहा है कि लूट की कुल रकम करीब 25 लाख रुपये के आसपास है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी वारदात थाने से थोड़ी ही दूरी पर स्थित बाजार में हुई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय व्यापारी भी काफी आक्रोशित हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *