विधायक राजेश्वर सिंह के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मानव सेवा का एक प्रेरणादायक कार्य

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

सरोजिनी नगर निवासी शिवा रावत की माता जी की तबीयत अत्यंत गंभीर थी और उन्हें तत्काल 4 यूनिट ब्लड एवं प्लेटलेट्स की आवश्यकता थी। रात्रि लगभग 1:00 बजे स्थिति काफी चिंताजनक थी और उनके जीवन पर खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही हम सभी कार्यकर्ता तुरंत लोक बंधु अस्पताल पहुंचकर रक्तदान एवं प्लेटलेट्स डोनेट कर सहायता के लिए खड़े हुए।

इस सेवा कार्य में जिला मंत्री शिवांश चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता अजीत सिंह (निवासी हिंद नगर), जिला कोषाध्यक्ष हितेश तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य विशाल सहित अन्य साथियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *