प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ। लखनऊ से सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 व 13 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री 12 मार्च को सायं लगभग 8:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से प्रस्थान करके रात्रि 8:30 बजे पारिवारिक वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत रात्रि विश्राम 5-ए, कालिदास मार्ग पर करेंगे।
13 मार्च शुक्रवार को रक्षा मंत्री प्रातः 11:20 बजे कालिदास मार्ग स्थित आवास से प्रस्थान कर 11:30 बजे सी.एम.एस. गोल्फ सिटी, सेक्टर-सी, पॉकेट-9 पहुंचेंगे, जहां वह सिटी मोंटेसरी स्कूल की गोल्फ सिटी शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
रक्षा मंत्री इसके बाद राजाजीपुरम में विधायक योगेश शुक्ला के आवास तथा राजेंद्र नगर स्थित विधायक निवास में स्वर्गीय विंध्यवासिनी कुमार (पूर्व एमएलसी) के आवास जाएंगे।
*रक्षा मंत्री शाम लगभग 4:30 बजे समतामूलक चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे तथा समतामूलक चौराहे से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर का अवलोकन करेंगे और कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे*
उसके बाद सायं 5:00 बजे झूलेलाल वाटिका, हसनगंज में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत रक्षा मंत्री सायं लगभग 6:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे