नगर निगम लखनऊ के 25 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

– त्रिलोकीनाथ हॉल में आयोजित समारोह में माननीय महापौर जी ने सौंपे पेंशन बुक व दस्तावेज

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ से 28 फरवरी 2026 को कुल 25 कर्मचारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकीनाथ हॉल में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन बुक तथा सेवानिवृत्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज सौंपे और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर माननीय महापौर जी ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्षों तक निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करने वाले इन कर्मचारियों ने शहर की सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम परिवार सदैव उनके योगदान को याद रखेगा और सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव समाज के लिए उपयोगी रहेगा।

समारोह में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार एवं डॉ. अरविंद कुमार राव, चीफ फाइनेंस ऑफिसर श्री महामिलिंद, एमएनएलपी श्री बनवारी लाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.के. श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर आरआर श्री मनोज प्रभात सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशि मिश्रा, उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह, नगर निगम एवं जलकर कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष श्री आनंद मिश्रा तथा महामंत्री श्री कैसर राजा भी समारोह में शामिल हुए और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

28 फरवरी को उद्यान विभाग में माली पद से श्री भागु लाल, श्री राजेन्द्र, श्री लालता प्रसाद, श्री राजेन्द्र, श्री माता बदल, श्री जगदीश, श्री संतराम, श्री महावीर, श्री जिया लाल, श्री राम मनोहर, श्री राम मिलन, श्री अमर नाथ, श्री नकछेद, श्री नन्दलाल और श्री उदन सेवानिवृत्त हुए।

इसके अलावा कर विभाग जोन-6 में अनुचर पद से श्री अजय कुमार तिवारी, कक्षा समिति-02 निरालानगर में सफाई कर्मचारी पद से श्री अशोक, कक्षा समिति-03 हजरतगंज में सफाई कर्मचारी पद से श्री इन्दर, श्री महेश, श्रीमती आशा, श्री राम नरेश और श्री प्रदीप कुमार, कक्षा समिति-09 हसनगंज में सफाई कर्मचारी पद से श्री हरी और श्री राजेंद्र, तथा कक्षा समिति-11 चौक दौलतगंज में सफाई कर्मचारी पद से श्री प्रमेश सेवानिवृत्त हुए।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *