शिवगढ़ में गैस सिलेण्डर के लिए उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। वरुणा इंडियन गैस एजेंसी शिवगढ़ में पर बुधवार को एलपीजी गैस सिलेण्डर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह रहे कि सुबह 4 बजे से ही उपभोक्ता एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े होने शुरु हो गए। प्रातः 9 बजे भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। भीड़ के दबाव के चलते सुबह करीब 11 बजे तक गैस सिलेण्डरों का वितरण शुरू नहीं हो सका। नीरज अवस्थी, हरिमोहन, सर्वेश, अमित सिंह, योगेश, कपिल आदि लोगों ने बताया कि सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं किन्तु 11:45 तक गैस सिलेंडर का वितरण शुरू नहीं हुआ। एजेंसी संचालक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि कुल 360 सिलेण्डर ही आए हैं। मांग अधिक होने के कारण भीड़ ज्यादा है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पारदर्शी ढंग से सिलेण्डरों का वितरण कराया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और उपभोक्ताओं को सुविधानुसार गैस मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *