यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर नीरज सिंह भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और महापौर सुषमा खर्कवाल ने लोधी समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कैपिटल तिराहा, भाजपा मुख्यालय के सामने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनका स्मरण करते हुए कहा कि 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर प्रदेश के आम जनमानस और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी का सनातन संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे हम सभी आज याद कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी को महारानी अवंती बाई लोधी के जीवन और संघर्ष को पढ़ना चाहिए तथा उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
डॉक्टर नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन त्याग, वीरता और देशप्रेम का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी हमको राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि वीरांगना के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित में सदैव समर्पित रहने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, संजय लोधी, किशन कुमार लोधी, राम शंकर राजपूत, विपिन सोनकर, घनश्याम अग्रवाल, मानवेंद्र सिंह सीता नेगी,विजय भुर्जी, विनायक पांडे सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।