जौनपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पुत्र प्रणव सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

जौनपुर: जिले के कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रणव सिंह का पंजाब में एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। यह घटना पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गहरे सदमे की वजह बनी है।
प्रणव सिंह एक कॉलेज में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। बीते शनिवार को ईद के पर्व के कारण उनके हॉस्टल का मेस बंद था, इसलिए वह बाइक से होटल में खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे उनका पार्थिव शरीर सुजानगंज स्थित आवास पर पहुंचा। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। क्षेत्र के लोग और परिचित भी शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। इस दुखद घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को हतप्रभ कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *