डोनाल्ड ट्रंप सेफ हैं, यह जानकर राहत मिली; वॉशिंगटन होटल फायरिंग पर आया पीएम मोदी का बयान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

वॉशिंगटन होटल फायरिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बचे हैं. डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में हुए अटैक पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया आई है. पीएम मोदी ने इस हमले की निंदा की और कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को टैग कर आगे कहा कि यह जानकर राहत मिली कि वो और उनकी पत्नी ठीक हैं. दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों की मौजूदगी में आज यानी रविवार (भाररतीय समयानुसार) वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी हुई. फायरिंग की आवाज आते ही राष्ट्रपति ट्रंप समेत वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों को शनिवार रात को सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से निकाला गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *