जनहित और सुशासन के संतुलन पर डॉ. राजेश्वर सिंह का जोर, प्रशासनिक कार्यवाहियों में संवेदनशीलता बरतने का आग्रह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

-छोटे व्यापारियों, मध्यम वर्ग एवं आम नागरिकों के हितों को लेकर डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

लखनऊ। सरोजिनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश में कानून व्यवस्था, सुशासन, निवेश एवं विकास के क्षेत्र में हुए कार्यों की सराहना करते हुए विभिन्न प्रवर्तन एवं स्थानीय प्रशासनिक विभागों द्वारा कार्यवाहियों के दौरान संयम, संवेदनशीलता एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास एवं सुशासन का राष्ट्रीय मॉडल बनकर उभरा है और जनता का सरकार पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। ऐसे में आम नागरिकों, छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के हितों और आजीविका का भी संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

डॉ. सिंह ने अपने पत्र में कहा कि छोटी-छोटी बातों पर अत्यधिक चालान, अनावश्यक नोटिस, बिजली विच्छेदन अथवा अन्य कठोर स्थानीय कार्यवाहियों से जन-असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसका विपक्ष दुरुपयोग करने का प्रयास कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि माफिया, भू-माफियाओं, संगठित भ्रष्टाचार एवं गंभीर कानून उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहनी चाहिए, लेकिन सामान्य जनता एवं छोटे आजीविका वर्गों से जुड़े मामलों में प्रशासनिक स्तर पर संवाद, व्यवहारिकता एवं मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *