यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ से संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा एवं राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्तसहित अनेक कांग्रेसजनों को संविधान विरोधी योगी की पुलिस हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गई है।
योगी सरकार को संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में उठती आवाज़ भी बर्दाश्त नहीं है। शांतिपूर्ण तरीके से संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस बल के जरिए गिरफ्तार किया जाना बेहद शर्मनाक है।
क्या अब अपने संविधान की रक्षा की मांग करना भी अपराध है?
याद रखिए, सत्ता के दमन से न संविधान के मूल्यों को मिटाया जा सकता है और न लोकतंत्र की आवाज़ को खामोश किया जा सकता है। कांग्रेस का संघर्ष जारी है, जब तक हर नागरिक के अधिकार, हर वोट की ताकत और संविधान का सम्मान सुरक्षित नहीं होता।