यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
आज दिनांक 18 मई 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवगढ़ के अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण खंड शिवगढ़ को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में हो रही लगातार अघोषित विद्युत कटौती पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।
भीषण गर्मी में शिवगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना किसी पूर्व सूचना के 8-10 घंटे बिजली काटी जा रही है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
विद्युत विभाग द्वारा न तो कटौती का कोई शेड्यूल जारी किया जा रहा है और न ही जनता को पहले से सूचना दी जा रही है। यह विभाग की घोर लापरवाही है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने SDO महोदय से मांग की है कि 24 घंटे के भीतर शिवगढ़ क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए तथा भविष्य में कटौती का समय सारणी सार्वजनिक किया जाए। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़क पर उतरकर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
*इस अवसर पर उपस्थित रहे*: जिला सचिव अखिलेश शुक्ला, निर्मल त्रिवेदी अशोक यादव सत्येंद्र रावत मोहम्मद रईस आसाराम, रामफेर वीरेंद्र दीक्षित, रामू रावत, सोभनाथ मौर्य, बृजेश गोस्वामी उमाशंकर राजेंद्र वर्मा, संजय कुमार, जगदीश प्रसाद, रामकिशुन, कैलाश नाथ, हरिओम, दिनेश अवस्थी, प्रदीप कुमार, रामफेर, विनोद कुमार, सुनील कुमार, सचिन यादव, रामनरेश सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे