डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने एल डी ए अधिकारियों से की मुलाकात, भूमि अधिग्रहण, मुआवज़ा व सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित नागरिकों की समस्याएं उठाईं

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के निर्देश पर टीम राजेश्वर के प्रतिनिधिमंडल ने आज लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के VC एवं सचिव से मुलाकात कर नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र, अमौसी स्टेशन रोड एवं बेहटा-चकौली मार्ग के प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों, उद्योगों, भूमिधरों एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य सेंटर लाइन से दोनों ओर समान रूप से कराया जाए तथा प्रभावित लोगों को नियमानुसार उचित मुआवजा एवं क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने पुराने राजस्व अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष पैमाइश एवं स्थानीय नागरिकों के हितों की सुरक्षा की भी मांग रखी। LDA अधिकारियों ने विषय को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के सकारात्मक एवं नियमसम्मत समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर टीम राजेश्वर के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह शंकरी, करण चंदा, अजीत प्रताप सिंह, संदीप ढल, प्रधानगण एवं क्षेत्र के व्यवसाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *