डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘आपका विधायक आपके द्वार’ अभियान से मजबूत हो रहा जनविश्वास — युवाओं को खेल किट और मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल देकर किया गया प्रोत्साहित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ “जब जनप्रतिनिधित्व केवल आश्वासन तक सीमित न रहकर लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन जाए, तब जनसेवा एक जनआंदोलन का रूप ले लेती है।” इसी भावना के साथ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित ‘आपका विधायक आपके द्वार’ अभियान निरंतर ग्रामीणों के बीच संवाद, सेवा और समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है।

इसी क्रम में 169 सप्ताह से लगातार संचालित ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन मक्का खेड़ा, गहरू (सरोजनी नगर प्रथम वार्ड )(SND-1 मंडल) में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएँ एवं सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को पात्र लोगों तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में रोड एवं नाली निर्माण, नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, हैंडपंप, विद्युत लाइन, प्राथमिक विद्यालय बाउंड्रीवाल, पानी की टंकी, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, साइकिल एवं लैपटॉप सहित कुल 39 जनआवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 14 आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया गया। ऑनलाइन माध्यम से विधवा पेंशन के आवेदन कराए गए, वहीं 10 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड एवं 2 लोगों के आभा कार्ड बनवाकर उन्हें शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ा गया।

सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्रम में टेंडर पाम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 52 वरिष्ठ नागरिकों की नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान 33 लोगों को चश्मे हेतु चिन्हित किया गया, जबकि शुगर, बीपी सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी इस पहल को क्षेत्रवासियों द्वारा विशेष सराहना प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में शिक्षा एवं युवा प्रोत्साहन को भी प्रमुखता दी गई। मेधावी विद्यार्थियों — सुश्री स्नेहा (कक्षा 10वीं, 85.60%), सुश्री अंशिका रावत (कक्षा 12वीं, 77.20%), विश्वास यादव (कक्षा 12वीं, 70.80%) एवं हर्ष यादव (कक्षा 10वीं, 66.20%) — को साइकिल वितरित कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

इसके साथ ही युवाओं को खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने हेतु 183वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। क्लब के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं, जिससे उनमें खेल भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव, गीता देवी (पार्षद), सेक्टर संयोजक अजीत कुमार, प्रीतम सिंह (मंडल मंत्री), बूथ अध्यक्ष प्रेमलता वर्मा, सतीश साहू, धर्मेंद्र सिंह, विवेक दीक्षित, शालू कश्यप, सीमा सिंह, अर्चना सिंह (सहसंयोजक), श्याम कुमार कश्यप (सहसंयोजक सोशल मीडिया), राधे लाल यादव, महावीर साहू, सुंदरलाल, अवधेश, जितेंद्र कुमार ‘जीतू’ (मीडिया प्रभारी), पिंकी सिंह (बूथ अध्यक्ष), विनीत सिंह, नीतू सिंह, सिराज अली (बूथ अध्यक्ष), सुनीता किरन, दिव्या, विशाल, आकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

‘आपका विधायक आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से डॉ. राजेश्वर सिंह निरंतर सेवा, संवाद, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण को जनसरोकारों से जोड़ते हुए सरोजनीनगर में विकास एवं जनविश्वास का नया अध्याय लिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *