मोदी-प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया राहुल गांधी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

एक बार एल ओ पी राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मोदी सरकार पर बोला हमला राहुल ने लिखा दशकों में पहली बार CBSE बोर्ड परीक्षा पर इतने गंभीर सवाल उठे हैं। 18.5 लाख बच्चों ने परीक्षा दी – और एक हफ़्ते से OSM, ग़लत मार्किंग और जाँच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।

एक 17 साल का बच्चा, जिसकी कॉपी ग़लत जाँची गई, न्याय की उम्मीद में सोशल मीडिया पर आया।

मगर, उसे मदद नहीं, गालियाँ मिलीं – BJP के IT cell ने उसे “Anti-National” कहा, “Soros का एजेंट” कहा, “Deep State” का हिस्सा कहा।

एक 17 साल का बच्चा अपने भविष्य के लिए आवाज़ उठाता है और यह भाजपा उसे देशद्रोही बना देती है।

सच यह है – मोदी सरकार युवाओं और Gen Z से डरती है, क्योंकि वो अब सवाल पूछ रहे हैं। और जो सवाल पूछे, उसे यह सरकार बदनाम करती है, डराती है, कुचलती है।
पर सुन लीजिए, मोदी जी – यही युवा, यही जेन जी आपका अहंकार तोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *