यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
बुधवार को गोंडा जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री संजय सविता विद्यार्थी की अगुवाई में गौरा विधानसभा में जन समस्याओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मनकापुर गोंडा के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है, जिससे गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
श्री संजय सविता विद्यार्थी नें कहा कि जनता मंहगाई बेरोजगारी एवं संगठित भ्रष्टाचार से परेशान है सत्ताईस में समाजवादी सरकार बनाकर अमन चौन खुशहाली लाएगी। समाजवाद के रास्ते ही गांव गरीब किसान नौजवान के जीवन में खुशहाली आएगी, विधान सभा अध्यक्ष इस्लाम चौधरी ने कहा आने वाले 2027 में जनता जनार्दन समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर दिनेश यादव, विजय पासवान, राम जीत निषाद, अम्बुज त्रिपाठी अधिवक्ता, विनोद यादव अधिवक्ता, राजेश यादव अधिवक्ता, पवन यादव, शिवकुमार प्रजापति, संजय कनौजिया, विजय पाण्डेय, मुलायम यादव, गुरबख्श राजभर, राम सागर मौर्या, अरविन्द यादव, राम सुमिरन भारती, मोहम्मद सज्जू, हर्ष चौधरी, राम अभिलाख, सर्वेश साहू, राकेश यादव, दिलीप वर्मा, राम शंकर यादव, पवन शर्मा, चन्दन यादव, निजामुद्दीन इदरीश, मोनू ठाकुर, राजेश यादव, जय मंगल चौहान, राम प्रकाश चौरसिया, मनोज यादव, सालिक भारती, हाफिज सुभान, बेनी यादव, मोहम्मद आरिफ, सुभाष यादव, नवाजिश अहमद, शिव नरायण यादव, नवीन चौरसिया, मिथलेश यादव, राम चन्दर शर्मा, राम चरित्र गौतम, सलीम फौजी, राजकुमार यादव, लालजी, सचिन शर्मा, दीपू जायसवाल, नीरज पाठक, अमर नाथ विद्यार्थी, फूल चंद जलवंशी, खुटी बाबा, लवकुश शर्मा, विनय वर्मा, गट्टू सलमानी, विजय वर्मा, वीरेंद्र कश्यप, बरसाती यादव, चाँद बाबू, अंगद शर्मा, अबरार अहमद, मनीष शर्मा, सन्नी, नूर आलम, अतुल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहें।