यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
फतेहपुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र खागा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मान समारोह रक्षपालपुर चौराहे के नजदीक वी पैलेस गार्डन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद फतेहपुर श्री नरेश उत्तम पटेल, विशेष अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष फतेहपुर श्री सुरेंद्र प्रताप यादव, अतिथि के रूप में जिला महासचिव समाजवादी पार्टी फतेहपुर श्री चौधरी मंजरयार अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष डॉ अफसर अली साहब, आयोजनकर्ता इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी रहे। बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोनल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष को फूल माला से सम्मानित करते हुए, पार्टी का गमछा देकर, कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया गया।
इस अवसर पर रईस अहमद, दयानंद यादव, शिव सिंह यादव, आनंद गौतम, सोनू वर्मा, विष्णु पाल, फूल सिंह यादव, शंकरपाल, दिग्विजय सिंह, गया पाल, विजय कुमार, विमल कुमार, रामनरेश निषाद, अंसार अहमद, अमर सिंह, महफूज खान, रमजान अली, अवधेश कुमार यादव, आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता के साथ सम्मानित नेतागण उपस्थित रहे