यूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत; रेस्क्यू जारी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

बेतवा नदी पर ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी व कंडौर गांव के बीच निर्माणाधीन लगभग एक किमी लंबे पुल का एक हिस्सा (स्लैब) गुरुवार रात में लगभग तीन बजे ढहने से मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई है।

तीन लोग पिलर के पास स्थान में फंस गए हैं, जो घायल हैं। बताया जा रहा कि सभी रात में पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे। आंधी व बारिश के दौरान घटना हुई है। इससे सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *