राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

रायबरेली डीह विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज डीह परिसर में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामभवन कोरी, संगठन मंत्री शशि कुमार सिंह, मुनेश्वर सिंह शुसील शुक्ला सुशील तिवारी राजेश शर्मा अमन पासी राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रजनीश तिवारी प्रधान संघ फूलचंद अग्रहरि समाज सेवी विनोद अग्रहरि वन दरोगा अभिषेक सिंह फालिश‌गार्ड दुतेन्द्र बहादुर सिंह थाना अध्यक्ष जितेन्द्र मोहन सरोज साहित्य एवं क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *