फैजुल्लागंज ओएचटी में स्लूस वाल्व बदले जाने के कारण 11 जून की शाम जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– केशवनगर, नया पुरवा, फैजुल्लागंज गांव सहित कई क्षेत्रों में पड़ेगा असर

लखनऊ। शहरवासियों को बेहतर एवं सुचारु जलापूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जलकल विभाग द्वारा समय-समय पर पेयजल आपूर्ति तंत्र का रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाता है। इसी क्रम में जलकल विभाग, जोन-3 के अंतर्गत स्थित फैजुल्लागंज ओवरहेड टैंक (ओएचटी) में स्लूस वाल्व बदलने का महत्वपूर्ण कार्य 11 जून 2026 को कराया जाएगा।

*आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते जलापूर्ति प्रभावित रहेगी*

जलकल विभाग जोन 3 के अधिशासी अभियंता जोन 3 श्री मनोज कुमार ने बताया कि ओएचटी में स्थापित पुराने स्लूस वाल्व को बदलने का कार्य किया जाना है, जिससे भविष्य में जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाई जा सके। इस आवश्यक तकनीकी कार्य के दौरान टैंक से होने वाली शाम की जलापूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी।

*इन क्षेत्रों में दिखाई देगा प्रभाव*

मरम्मत कार्य के कारण केशवनगर, नया पुरवा, फैजुल्लागंज गांव, यश नगर, नूरी कबाड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों में 11 जून की शाम पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी का संचयन कर लें।

*टैंकर की रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था*

जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर पेयजल टैंकरों की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी, ताकि नागरिकों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

*सहायता के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क*

जीएम जलकल ने बताया कि पेयजल टैंकर अथवा जलापूर्ति संबंधी किसी भी जानकारी के लिए नागरिक क्षेत्रीय अवर अभियंता के मोबाइल नंबर 8173004084 तथा स्टोर इंचार्ज के मोबाइल नंबर 8173004083 पर संपर्क कर सकते हैं।

*सहयोग की अपील*

जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुचारु बनाने के लिए किया जा रहा है। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही जलापूर्ति को सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *