भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर मासिक बैठक सम्पन्न, शक्तिकेंद्र एवं बूथ बैठकों को नियमित करने पर जोर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों एवं संगठन सेई जुड़े दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय, सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शक्तिकेंद्र बैठक तथा चौथे रविवार को बूथ बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए।

उन्होंने कहा कि शक्तिकेंद्र और बूथ की नियमित बैठकें संगठन की कार्यशैली को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन बैठकों के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद, स्थानीय विषयों की जानकारी, जनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा आगामी अभियानों की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित की जा सकेगी।

महानगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं प्रभारियों को निर्देश दिए कि शक्तिकेंद्र एवं बूथ बैठकों के लिए अलग-अलग रजिस्टर तैयार किए जाएं। रजिस्टर में बैठक की तिथि, स्थान, उपस्थित कार्यकर्ताओं का विवरण, बैठक में हुई चर्चा, दिए गए दायित्व तथा आगामी कार्ययोजना का नियमित रूप से अंकन किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैठक की जानकारी समय से संबंधित मंडल, महानगर पदाधिकारियों एवं प्रभारियों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों की सतत समीक्षा की जा सके। बैठक में पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्व क्षेत्रों में नियमित प्रवास कर बूथ समितियों को सक्रिय रखने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *