यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बारह लाख शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ किया गया।
इसी क्रम में निराला प्रेक्षागृह जनपद उन्नाव में मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ, डी.बी.टी. के माध्यम से प्रति विद्यार्थी ₹1,200 का अंतरण एवं शिक्षकों के सामाजिक सुरक्षा हेतु ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ के साथ अनुबंध आदान प्रदान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
ने कहा यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाते हुए प्रदेश के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनेगी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अनुराग अवस्थी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह जी, माननीय विधायक सदर श्री पंकज गुप्ता जी,जिला अधिकारी श्री घनश्याम मीणा जी, जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त जी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश पांडे जी, रीजनल मैनेजर स्टेट बैंक आफ इंडिया संजीव यादव जी, चीफ मैनेजर श्रीमती नेहा सैनी जी, मुख्य शाखा मैनेजर श्री अतुल जी सहित शिक्षक व अधिकारी गण उपस्थित रहे