अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे व उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाने की मांग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

पार्षद प्रतिनिधि अरौनी पासवान के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्राथना पत्र सौपा ,

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे व उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाने की मांग को लेकर पार्षद प्रतिनिधि अरौनी पासवान के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्राथना पत्र सौपा प्राथना पत्र में कहा गया कि पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडे पवन जी हमेशा जहां भी अन्याय होता है वहाँ न्याय दिलाने के लिए खड़े रहते हैं दलित समाज की जब भी आयी वो हमेशा उनके दुख मुसीबत में न सिर्फ खड़े रहे हर सम्भव मदद भी किए, आज जब उन्होंने प्रभु श्रीराम मंदिर का चढावा चोरी प्रकरण उठाया है उनको और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, पार्षद प्रतिनिधि अरौनी पासवान व अनुसूचित जाति के लोगों ने मांग की पूर्व मंत्री श्री पवन पांडे जी की तुरंत सुरक्षा बढ़ाई जाए जिससे उनकी जानमाल को कोई खतरा न रहे प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर अरौनी पासवान, प्रवक्ता राकेश यादव,सुनील रावत,संजय चौधरी, पंकज कोरी, सत्य श्याम कोरी, रामू पासवान, वीरेंद्र गौतम, बत्रा देव पासवान, राकी ,ब्रजलाल पासी, प्रमोद पासवान, के पी चौधरी, सुभाष पासी, जेपी रावत, अमन रावत ,कमलेश सोलंकी इत्यादि लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *