लखनऊ तारा शक्ति केंद्र — आत्मनिर्भर मातृशक्ति, सशक्त सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

16 अक्टूबर 2022 को मात्र चारकेंद्रों से शुरू हुई यह पहल आज एक सौ अस्सी तारा शक्ति केंद्रों तक पहुँच चुकी है। ग्यारह हजार से अधिक मातृशक्ति इससे लाभान्वित हो रही हैं और अट्ठारह सौ सिलाई मशीनों के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ रही हैं।

दो सौ केंद्रों के लक्ष्य के साथ सरोजनीनगर को टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। तीन सौ जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गईं, वहीं 2027 तक दो लाख भाजपा ध्वज निर्माण का लक्ष्य निर्धारित कर केंद्रों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए।

77वें गणतंत्र दिवस पर तारा शक्ति केंद्रों की मातृशक्तियों द्वारा तैयार किए गए पचास हजार राष्ट्रीय ध्वज इस अभियान के सामर्थ्य, राष्ट्रभाव और महिला सशक्तिकरण का सशक्त प्रमाण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *