हापुड़ सामाजिक संगठन के लोगों महामहिम राज्यपाल के नाम एक उप जिला अधिकारी ईला प्रकाश को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

हापुड़ में संत शिरोमणि रविदास जन्म उत्सव समिति हापुड़ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मूसलाधार बारिश के बीच हापुड़ उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा ललिता गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने, दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने तथा प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।ज्ञापन के दौरान सामाजिक संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “बहन ललिता गौतम को न्याय दो”, “दोषियों को फांसी दो” तथा “SSP अविनाश पांडेय को बर्खास्त करो” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद की।इस अवसर पर संत शिरोमणि रविदास जन्म उत्सव समिति हापुड़ के प्रधान (कांग्रेस नेता) नरेश कुमार भाटी (जाटव) ने कहा कि मेरठ की छात्रा ललिता गौतम की हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली अत्यंत दर्दनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि एक बेटी के साथ हुई इस निर्मम वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें कठोरतम कानूनी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी घटना को अंजाम देने का साहस न कर सके।नरेश कुमार भाटी ने आगे कहा कि इस घटना के विरोध में न्याय की मांग कर रहे लोगों पर हुए कथित लाठीचार्ज के आरोप भी अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित होती है तो उसके विरुद्ध विधि के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार को पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा तथा हर संभव कानूनी सहयोग उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को शीघ्र कठोरतम दंड दिलाया जाए, जिससे पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाती रही है तथा इस मामले में भी पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। जब तक ललिता गौतम को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, नरेश कुमार भाटी (जाटव), सुनील ए.सी., विनोद जाटव, कुसुमलता, रामलाल आर्य, जस्सा सिंह, खुशनूद अली, देवेंद्र कर्दम, सुभाष चंद्र गौतम, विनोद कर्दम, सुनील जाटव, मुकीम खान, संदीप जाटव, डॉ. इरशाद, सचिव गोयल, सरला देवी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *