सोनभद्र स्थित राजकीय उद्यान पौधशाला का राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोंड ने किया निरीक्षण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गोड जी ने आज राजकीय पौधशाला/उद्यान, लोढ़ी (सोनभद्र) का भ्रमण कर उद्यान विभाग की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पॉलीहाउस में तैयार चिरौंजी, आम, अमरूद, नींबू, सहिजन सहित विभिन्न फलदार पौधों का अवलोकन किया तथा पौधों में कलम बाँधने (ग्राफ्टिंग) की वैज्ञानिक प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। साथ ही आँवला, आम एवं अमरूद के मातृ वृक्ष प्रक्षेत्रों का निरीक्षण कर उनके संरक्षण एवं रख-रखाव की समीक्षा की तथा वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा रहे पौधों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।
जिला उद्यान अधिकारी श्री मेवाराम ने मा० मंत्री जी को विभागीय योजनाओं एवं पौधशाला की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 की स्मृति स्वरूप मा० मंत्री जी को आम की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया गया। मा० मंत्री जी ने जनपद में उद्यान विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं पौधशाला के उत्कृष्ट रख-रखाव की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *