लखनऊ हरित सरोजनीनगर – नेट ज़ीरो उत्तर प्रदेश की ओर एक और मजबूत कदम विधायक डॉ राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “वृहद वृक्षारोपण अभियान–2026” एवं नेट ज़ीरो उत्तर प्रदेश के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज आशियाना स्थित विधायक आवास K-950 पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर करण चंद्रा सिद्धार्थ हरीश, बूथ अध्यक्ष हरि राम गुप्ता , पार्षद के. एन. सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री राजन मिश्रा , सेक्टर संयोजक श राजेश चावला वरिष्ठ पत्रकार श्री राम कृष्ण मिश्रा सेक्टर संयोजक श्रीमती बीनू मिश्रा एवं मेरे प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान के लिए विधायक कार्यालय द्वारा 1,400 पौधों का वितरण सभी बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को किया गया। सरोजनीनगर विधानसभा के सभी 6 मंडलों को 200-200 पौधे उपलब्ध कराए गए, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से अधिकाधिक वृक्षारोपण सुनिश्चित हो सके।

इसके अतिरिक्त, सेकेंड इनिंग्स एसोसिएशन के अतुल टंडन को भी पचास पौधे प्रदान किए गए सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि
“एक पौधा – एक संकल्प” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक लगाया गया पौधा नेट ज़ीरो उत्तर प्रदेश, स्वच्छ पर्यावरण, बेहतर जलवायु और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
आइए, हम सभी मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और हरित, स्वच्छ, समृद्ध एवं पर्यावरण-सुरक्षित सरोजनीनगर तथा उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *