आगरा की धरती से राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की हुंकार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के चरणों में देश-दुनिया के करोड़ों भक्तों द्वारा समर्पित किए गए दान और चढ़ावे की चोरी ने पूरे देश की आस्था को झकझोर कर रख दिया है। इस महापाप, महाघोटाले और सुनियोजित लूट के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज ताजनगरी आगरा में “राम मंदिर चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़” विषय पर एक बेहद महत्वपूर्ण और आक्रामक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस ऐतिहासिक प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की उपस्थिति रही। श्री सचिन पायलट जी ने सीधे तौर पर सरकार और मंदिर प्रबंधन की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में बार-बार सामने आ रही चोरी की वारदातें सुरक्षा और प्रबंधन की नाकामी को दर्शाती हैं। यह आस्था की खुली लूट है, जिसे कांग्रेस पार्टी और देश का कोई भी सनातनी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मांग की कि इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में होनी चाहिए और दोषियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए।

इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के साथ आगरा कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पूरी मजबूती से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श् रामनाथ सिकरवार, महानगर अध्यक्ष अमित सिंह और प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व जांबाज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *