यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
आज सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा आयोजित ‘स्वास्थ्य महोत्सव–2026’ के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए विधायक सरोजनी नगर डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा मेरे पारिवारिक मित्र एवं सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ. राजेश मेहता जी एवं उनका पूरा परिवार पिछले लगभग 25 वर्षों से चिकित्सा को मानव सेवा का माध्यम मानते हुए निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा में समर्पित है। उनकी संवेदनशीलता, सेवा-भाव और उत्कृष्ट चिकित्सा व्यवस्था ने सिटी हॉस्पिटल को लखनऊ के सबसे विश्वसनीय एवं अग्रणी अस्पतालों में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
डॉ. राजेश मेहता जी, डॉ. ज्योत्सना मेहता जी, डॉ. रोहित मेहता जी एवं डॉ. भाविक मेहता जी—परिवार के सभी सदस्य चिकित्सक हैं और अपने ज्ञान, अनुभव तथा मानवीय दृष्टिकोण से हजारों परिवारों के जीवन में स्वास्थ्य, विश्वास और नई आशा का संचार कर रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञों और रोगी-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से यह संस्थान निरंतर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
सी एच टी सी बिल्डिंग, C1-C2 सीडर डम्प कॉम्प्लेक्स, आलमबाग बस स्टैंड के पास, कानपुर रोड, लखनऊ में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य महोत्सव के अंतर्गत अस्थि रोग, सामान्य चिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा, हृदय रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, तंत्रिका रोग, फिजियोथेरेपी सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर डॉ. के. बी. गुप्ता जी, डॉ. विष्णु लाल जी, डॉ. श्याम मिश्रा जी, डॉ. यशपाल सिंह जी तथा सिटी हॉस्पिटल की समस्त टीम को इस अनुकरणीय जनसेवा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे विश्वास है कि उनका यह सेवा-यज्ञ आगे भी अनवरत चलता रहेगा और असंख्य लोगों के जीवन में स्वास्थ्य, विश्वास और मुस्कान लेकर आएगा।
स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि एक समृद्ध, सक्षम और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। जब चिकित्सा सेवा संवेदनशीलता और समर्पण से जुड़ती है, तब समाज अधिक सशक्त, सुरक्षित और मानवीय बनता है। स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं।