शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए मारपीट दिवांग हुआ घायल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुर नगर में मवेशी चराने गए नाबालिक बच्चों में किसी बात को लेकर हुई मारपीट में 14 वर्षीय दिव्यांग घायल हो गया, परिजनों की तहरीर पर शिवगढ़ पुलिस ने जिसका मेडिकल कराकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पूरन खेड़ा मजरे बहादुर नगर गांव के रहने वाले लक्ष्मी नरायन का आरोप है कि उनका भतीजा राज उम्र 14 वर्ष पुत्र गंगाराम दिव्यांग है जो ना ही बोल पाता है और ना ही अच्छी तरह से सुन पाता है। रोज की तरह शनिवार को वह नहर के पास मवेशी चराने गया था जहां मवेशी चरा रहे सुमेरी खेड़ा मजरे बहादुर के बच्चों ने राज को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और पन्नी में लपेटकर वहीं डाल दिया। चाचा लक्ष्मी नरायण ने बताया कि शाम को रानी खेड़ा बाजार से वापस लौटते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि तुम्हारे भतीजे को सुमेरी खेड़ा के बच्चों ने बुरी तरह से मारपीट का डाल दिया है। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को घायल अवस्था में थाने पहुंचाया। पिता गंगाराम की तहरीर पर पुलिस ने दिव्यांग राज का मेडिकल कराकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मवेशी चराने वाले नाबालिक बच्चों-बच्चों में मारपीट हुई है घायल बच्चे का मेडिकल कराया गया है मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *