यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को शिवगढ़ क्षेत्र के कोटवा गांव में सचल चिकित्सा एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं क्षय रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक वर्मा ने 67 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर क्षय रोगियों की पहचान की एवं उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरी परामर्श भी दिया गया। चिकित्साधिकारी डा.आलोक वर्मा ने लोगों से अपील की कि दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या बलगम में खून आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। शिविर में एलटी नीतू शर्मा, फार्मासिस्ट शिवम अवस्थी, पायलट अनिल वर्मा, आशा रीना सिंह, कामिनी श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।