अलीगढ़ व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा मेयर को ज्ञापन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ कुछ प्रमुख मांगों को लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रशांत सिंघल से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने की और ज्ञापन में अवगत कराया कि वार्ड नंबर 70 धोरा माफी चिलकोना रोड अपर प्राइमरी स्कूल के.आर. गार्डन के पीछे स्कूल की में सड़क काफी समय से खराब पड़ी है जिसके कारण बच्चों को एवं अध्यापकों को स्कूल आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। इसके अलावा खैर रोड शिक्षक बंधु प्रेस के बराबर काफी समय से नालियों की साफ सफाई नहीं हुई और यहां पर दुकानदारों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए अनुरोध किया गया है कि सभी प्रमुख मांगों पर तुरंत कार्यवाही करने की कृपा करें।यहां पर ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह, युवा महानगर अध्यक्ष हेमंत गर्ग, उपाध्यक्ष शाहनवाज अली,आमिर खान,अदनान अली,दानिश कुरेशी, समीर अंसारी,ताज खान,इसरार अहमद और रिजवान आदि व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *