यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल छर्रा विधानसभा क्षेत्र की उस 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के परिवार से मिला,जिसके साथ पिछले दिनों हुई जघन्य दुष्कर्म की घटना ने पूरे जनपद को झकझोर दिया है।पीड़िता वर्तमान में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।प्रतिनिधिमंडल में महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष गिरवर शर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा,शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ.सलमान इम्तियाज़,एआईसीसी सदस्य माजिन हुसैन,पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह,ठाकुर रैंचो हैदर, मोहम्मद फैज़,इरशाद सलीम सहित अन्य कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।यहां पर अस्पताल के नियमों के अनुसार केवल एक व्यक्ति को पीड़िता से मिलने की अनुमति दी गई तब महिला होने के कारण महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह को अकेले पीड़िता से मिलने की अनुमति मिली।उन्होंने पीड़िता का हालचाल जाना,परिवार को ढांढस बंधाया और कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रशासन से मांग करती है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी सज़ा दिलाई जाए तथा पीड़िता के बेहतर इलाज और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए क्योंकि बेटियों की सुरक्षा और न्याय से कोई समझौता नहीं है