यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ कर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी भगवती प्रसाद एडवोकेट एवं सहयोगी चुनाव अधिकारी शुभेंद्र चंद्र दीक्षित एडवोकेट की देखरेख में एक रेस्टोरेंट पर पद एवं गोपनीयता की शपथ अध्यक्ष पद पर एडवोकेट मुकेश कुमार गुप्ता एवं महामंत्री पद पर एडवोकेट विकास गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट प्रिंस अग्रवाल ने ग्रहण की।इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट आकाश अग्रवाल,सचिव के पद पर एडवोकेट आकाश मिश्रा और ऑडिटर पद पर एडवोकेट अमित कुमार को शपथ दिलाई।वहीं एसोसिएशन में एडवोकेट संजय कुमार,एडवोकेट योगेश पाराशर,एडवोकेट विजय माहोर, एडवोकेट शुभम वार्ष्णेय,एडवोकेट हरिओम नागर के साथ साथ एडवोकेट मयंक वार्ष्णेय समेत कार्यकारणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ चुनाव अधिकारी द्वारा दिलाई गई।इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार गुप्ता द्वारा संविधान में प्रदत अधिकारों का प्रयोग करते हुए एडवोकेट के.पी.भारद्वाज एवं एडवोकेट पवन शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य पर नामित किया।इसके अतिरिक्त एडवोकेट कमल वार्ष्णेय, एडवोकेट मिलन वार्ष्णेय,एडवोकेट अजीम खान,एडवोकेट कुबेर वार्ष्णेय को बार की नई सदस्यता प्रदान की गई तथा उनसे आशा की गई कि वह एसोसिएशन गरिमा के अनुरूप अपने आचरण को रखेंगे तथा देश व समाज तथा अधिवक्ताओं हितों के लिए सदेव कार्य करते रहेंगे।अध्यक्ष अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार गुप्ता द्वारा चुनाव अधिकारी भगवती प्रसाद एडवोकेट एवं सुवेध चंद्र दीक्षित एडवोकेट का आभार जताया जिनके सफल प्रयासों के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट पुनीत अग्रवाल एवं महामंत्री अंशुल वार्ष्णेय से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की और आशा व्यक्त की गई कि वह अपने अनुभव एवं सहयोग प्रदान करते रहेंगे और अधिवक्ता हेतु की रक्षा करते हुए बार और बेंच के मध्य सोहार्द पूर्ण वातावरण बनाने का प्रयास करेंगे।एडवोकेट पुनीत अग्रवाल द्वारा सदन को आश्वस्त किया वह एसोसिएशन एवं अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं और जहां भी आवश्यकता होगी वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे।इस अवसर पर यहां एडवोकेट शुभम वार्ष्णेय,संजय कुमार एडवोकेट,अजय सिंह एडवोकेट एवं एडवोकेट पियूष एडवोकेट साकिब खान आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे