यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
– अतिक्रमण, गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथीन के विरुद्ध कुल 18 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया
लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम के जोन-5 क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आलमबाग मेट्रो स्टेशन से टेढ़ी पुलिया, आनंद नगर होते हुए होमगार्ड मुख्यालय चौराहे तक सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी अवैध अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को सुगम एवं व्यवस्थित बनाया गया।
*08 ठेले, 03 गुमटियां और 04 काउंटर हटाए गए*
अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा लगाए गए 08 ठेले, 03 गुमटियां एवं 04 काउंटर हटाए गए। इसके अतिरिक्त एक लोहे का काउंटर जब्त किया गया। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी।
*अतिक्रमण के विरुद्ध 9 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया*
नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों से 9,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने एवं नगर निगम के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
*गंदगी और पॉलीथीन के खिलाफ भी हुई कार्रवाई*
अभियान के दौरान गंदगी फैलाने एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इस संबंध में 9,000 रुपये का अतिरिक्त शमन शुल्क वसूला गया। नगर निगम द्वारा नागरिकों से स्वच्छ और पॉलीथीन मुक्त शहर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।
*जोनल अधिकारी के नेतृत्व में चला अभियान*
यह अभियान जोनल अधिकारी, जोन-5 श्री विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में कर अधीक्षक श्री सभाजीत सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री सचिन सक्सेना, राजस्व निरीक्षक श्री रूचि यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री सुभाष चौधरी, प्रवर्तन दल (296) तथा पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता रही।