देवीपाटन मंडल में आयोजित हुई समाजवादी पार्टी की अहम बैठक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी 05 अगस्त 2026 को समाजवाद के पुरोधा और छोटे लोहिया श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती को भव्य व विहंगम स्वरूप प्रदान करने की तैयारियां शुरू हो गई है।
इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठतम नेता और बलिया के सांसद श्री सनातन पांडेय पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जयशंकर पांडेय के साथ एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे और यहां देवीपाटन मंडल के प्रमुख नेताओं की बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामहर्ष यादव एडवोकेट ने की।
बैठक में श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष सर्वश्री सर्वजीत यादव, विनोद त्रिपाठी, गोंडा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ला, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राजा चतुर्वेदी, भवानी भीख मिश्र और बलरामपुर से भानु प्रताप त्रिपाठी बहराइच जनपद से वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्याशी भगत राम मिश्र पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ओझा, जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्र, अजितेश पांडेय, सत्यम बाजपेई, ललित मिश्र, विनोद त्रिवेणी, डा0 योगेंद्र दत्त बाजपेई, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मयंक मिश्र, पंकज सम्राट् दीक्षित, संतोष तिवारी समेत जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां बंटी, पूर्व सांसद सुश्री सावित्री देवी फुले गाजी इमाम आला, शाहिस्ता परवीन, पप्पू यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व सांसद श्री सनातन पांडे ने कहा कि स्व0 जनेश्वर मिश्र जी समाजवादी आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के नेता थे, उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के बाद गांधी जी की विचारधारा और समाजवाद को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया। वे किसी जाति विशेष के नेता नहीं थी, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों के सशक्त पैरोकार थे। श्री पाण्डेय ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा जी की जयंती के अवसर पर हमें बड़ी संख्या मंे लखनऊ पहुंचकर न केवल उन्हें श्रद्धांजलि देना है अपितु उनके द्वारा दिखाए गए संघर्ष से प्रेरणा लेकर देश की संविधान व लोकतंत्र तथा गरीब नौजवान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लेना हैं। बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक व मंत्री जयशंकर पांडे तथा डॉ. राधे श्याम वर्मा ने भी विचार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *