गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक मेले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का किया निरीक्षण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद हापुड़ में 17 नवंबर से 25 नवंबर, 2026 तक आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़मुक्तेश्वर की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा मां गंगा की आरती भी की। इस अवसर पर उन्होंने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा ओ डी ओ पी के तहत लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने सदर बाजार में लगाई गई दुकानों का अवलोकन करते हुए कहा कि मेले का फोकस ओकल फार्म लोकलपर रखा जाए तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने जनपद अमरोहा एवं हापुड़ के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि गंगा मेला कुंभ मेले की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। गंगा जी पर बन रहा पीपा पुल गढ़मुक्तेश्वर मेले एवं तिगरी मेले को आपस में जोड़ेगा। इससे दोनों मेलों के श्रद्धालु आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *