भाजपा लखनऊ महानगर एवं लखनऊ जिला की संगठनात्मक बैठक संपन्न, चुनावी चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर हुआ मंथन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ गोमती नगर स्थित आईएमआरटी में भाजपा लखनऊ महानगर एवं लखनऊ जिला की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा रहे। बैठक की अध्यक्षता लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बृजलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह, लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, जिला प्रभारी सौरभ मिश्रा तथा भाजपा लखनऊ जिला अध्यक्ष विजय मौर्य प्रमुख रूप से उपस्थिति के साथ जनप्रतिनिधि, पूर्व अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, एवं जिला, महानगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने 75 वर्षों तक पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। आज भाजपा अपने सर्वोच्च शिखर पर है, लेकिन इस ऊंचाई को बनाए रखना और निरंतर आगे बढ़ना किसी भी राजनीतिक संगठन के लिए बड़ी चुनौती होती है। बदलते राजनीतिक परिवेश में नए चैलेंज का सामना करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी और सक्रियता के साथ काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों की दृष्टि से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा नई चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने की आवश्यकता है।

डॉ. वर्मा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकल फॉर वोकल, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश की आर्थिक एवं औद्योगिक क्षमता को नई मजबूती दी है। रक्षा क्षेत्र में भी भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और देश में ही रक्षा उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का आगामी चुनाव केवल एक प्रदेश का चुनाव नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीतिक दिशा तय करने वाला चुनाव है। उत्तर प्रदेश देश की दशा और दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विगत 12 वर्षों में केंद्र सरकार और प्रदेश में लगभग साढ़े नौ वर्षों की भाजपा सरकार ने मिलकर विकास की नई गाथा लिखी है। आज प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है और एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण पहल पर चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा के क्षेत्र में भी रिन्यूएबल एनर्जी सरप्लस स्टेट बनने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि विधायक योगेश शुक्ला, अमरेश रावत, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, उमेश त्रिवेदी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, श्रीकृष्ण लोधी, उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सत्येंद्र सिंह सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *