यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर मांग की है कि प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक भा0ज0पा0 संगठन के पदाधिकारियों के दबाव में जनपदो के जिलाधिकारी द्वारा पोलिंग बूथों के सम्भाजन एवं पुनर्गठन में समाजवादी पार्टी समर्थक बाहुल्य वाले पोलिंग बूथों को 3 से 4 कि0मी0 दूर कर दिया गया है, भारत निर्वाचन आयोग के नियम एवं निर्देशों की धज्जियां उडा दी गई हैं।
प्रदेश में मतदाता सूची में एसआईआर प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर पोलिंग बूथों की संख्या 1 लाख 77 हजार 516 थी। मतदाता सूची के विशेष अभियान के अन्तर्गत किये गये पोलिंग बूथों के सम्भाजन में पोलिंग बूथों की संख्या 1 लाख 73 हजार 730 हो गई है। प्रदेश में 3 हजार 886 पोलिंग बूथ घट गये हैं।
जनपद के जिलाधिकारी व विधान सभा के ई0आर0ओ0 (एसडीएम) द्वारा पोलिंग बूथों के सम्भाजन में भारत निर्वाचन आयोग की मैनुअल ऑन पोलिंग स्टेशन में दिये गये निर्देशों के विरुद्ध सम्भाजन एवं पुर्नगठन प्रक्रिया की गई, जिसके कारण कई विधान सभाओं में कई पोलिंग बूथों के मतदाताओं को नहर पार करके मतदान करने जाना पडेगा तथा भारत निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार अधिकतम दूरी 2 कि0मी0 के बजाए मतदाताओं को 3 से 4 कि0मी0 दूर जाना पडेगा।
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 पारदर्शी, निष्पक्ष, स्वतंत्र, निर्भीक कराने के लिए समाजवादी पार्टी की शिकायतों को संज्ञान में लेकर भारत निर्वाचन आयोग पोलिंग बूथों का सम्भाजन एवं पुर्नगठन मैनुअल ऑन पोलिंग स्टेशन के दिशा निर्देशों के अनुसार करें।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक भा0ज0पा0 संगठन के पदाधिकारियों के दबाव में जनपदो के जिलाधिकारी द्वारा पोलिंग बूथों के सम्भाजन एवं पुनर्गठन में समाजवादी पार्टी समर्थक बाहुल्य वाले पोलिंग बूथों को 3 से 4 कि0मी0 दूर कर दिया गया है, भारत निर्वाचन आयोग के नियम एवं निर्देशों की धज्जियां उडा दी गई हैं।
प्रदेश में मतदाता सूची में एसआईआर प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर पोलिंग बूथों की संख्या 1 लाख 77 हजार 516 थी। मतदाता सूची के विशेष अभियान के अन्तर्गत किये गये पोलिंग बूथों के सम्भाजन में पोलिंग बूथों की संख्या 1 लाख 73 हजार 730 हो गई है। प्रदेश में 3 हजार 886 पोलिंग बूथ घट गये हैं।
जनपद के जिलाधिकारी व विधान सभा के ई0आर0ओ0 (एसडीएम) द्वारा पोलिंग बूथों के सम्भाजन में भारत निर्वाचन आयोग की मैनुअल ऑन पोलिंग स्टेशन में दिये गये निर्देशों के विरुद्ध सम्भाजन एवं पुर्नगठन प्रक्रिया की गई, जिसके कारण कई विधान सभाओं में कई पोलिंग बूथों के मतदाताओं को नहर पार करके मतदान करने जाना पडेगा तथा भारत निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार अधिकतम दूरी 2 कि0मी0 के बजाए मतदाताओं को 3 से 4 कि0मी0 दूर जाना पडेगा।
जनपद जौनपुर, 365 शाहगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास खण्ड सुइथाकलां में ग्राम सभा शेखाही (उसरिया) का मतदान बूथ सं० 107 प्राथमिक विद्यालय शेखाही मतदान केन्द्र को बदलकर पंचायत भवन शेखाही कर दिया गया है, जिसकी दूरी गाँव से लगभग 2.5 कि०मी० है। दूरी के अतिरिक्त गाँव और पंचायत भवन के बीच में डबल नहर भी पड़ती है जिससे लोगों को मतदान के समय भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसलिये शेखाही मतदान केंद्र को पंचायत भवन से बदलकर पुनः नया भाग सं० 107 प्राथमिक विद्यालय शेखाही में कर दिया जाये।
विकास खण्ड सुइधाकलां में मतदेय भाग सं० 52 प्राथमिक विद्यालय उकहा है जिसको अकारण बदलकर प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर कर दिया गया है, जो गाँव से लगभग 3 कि० मी० दूर है। मतदाताओ की सुविधा के लिये प्राथमिक विद्यालय डकहा मतदेय स्थल के रूप में बने रहना आवश्यक है।
विकास खण्ड शाहगंज (सोधी) में ग्राम पंचायत मड़वा मोहिउद्दीनपुर को कम्पोजिट विद्यालय भाग सं० 315, 316 निजमापुर में स्थानांतरित किया गया है। गाँव से निजमापुर की दूरी लगभग 2.5 कि०मी० है जबकि मड़वा, मोहिउद्दीनपुर के बगल में मतदेय भाग संख्या 318 अक्खीपुर है जिसकी दूरी गाँव से केवल 500 मी० है। गाँव के लोगो को मतदान की सुविधा की दृष्टि से मड़वा मोहिउद्दीनपुर भाग संख्या 318 अक्खीपुर में कर दिया जाये।
विकास खण्ड शाहगंज (सोधी) में शेखवलिया अनुभाग को मतदान केंद्र रसूलपुर से हटाकर मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय दिपाईपुर में कर दिया गया है। शेखवलिया से प्रा० वि० दिपाईपुर लगभग 2.5 कि०मी० की दूरी पर है मतदाताओ की सुविधा की दृष्टि से शेखवलिया अनुभाग को प्राथमिक विद्यालय भाग सं० 320 रसूलपुर में बने रहना आवश्यक है।
विकास खण्ड खुटहन के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैराडीह भाग सं० 422, 423, एवं 426 शाहमऊ का मतदान ग्राम विकास हायर सेकेंड्री इन्टर कालेज खुटहन में पड़ता है। जो गाँव से लगभग 2 कि० मी० दूरी पर है, जबकि गाँव में प्राथमिक विद्यालय केराडीह बना हुआ है ग्राम पंचायत कैराडीह के मतदाताओ की सुविधा के लिये 422, 423 एवं 426 के लिये प्राथमिक विद्यालय कैराडीह का नया मतदान केंद्र बना दिया जाये।
विकास खण्ड खुटहन, ग्राम पंचायत खुटहन की भाग सं० 438. 439 440 का मतदान विकास खण्ड कार्यालय खुटहन में पड़ता है जिसकी दूरी गाँव से लगभग 2 कि० मी० है जबकि ग्राम पंचायत खुटहन में प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है, जोकि ग्राम पंचायत के मध्य में है। मतदाताओ की सुविधा की दृष्टि से भाग सं० 438, 439, 440 को प्राथमिक विद्यालय खुटहन में नया मतदान केंद्र बना दिया जाये।
विकास खण्ड खुटहन में भाग सं० 441 खुटहन काजीशाहपुर का मतदान विकास खण्ड कार्यालय में पड़ता है जबकि काजीशाहपुर में प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है, मतदाताओ की सुविधा के लिये 441 खुटहन काजीशाहपुर के लिये प्राथमिक विद्यालय काजीशाहपुर नया मतदान केंद्र बना दिया जाये।
विकास खण्ड खुटहन में राजस्व ग्राम जगबंधनपुर, निरंजनपुर भाग सं० 446 ग्राम पंचायत कबीरुद्दीनपुर का भाग है। जिसका मतदान पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरहट में पड़ता है, जबकि निरंजनपुर में प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है मतदाताओ की सुविधा के लिये जगबंधनपुर, निरंजनपुर का मतदान प्राथमिक विद्यालय निरंजनपुर में कर दिया जाये।
विकास खण्ड खुटहन भाग सं० 445 चकबरना, चकफतेहपुर ग्रा० पंचायत कबीरुद्दीनपुर का भाग है इसका मतदान पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरहट में पड़ता है। जबकि निरंजनपुर में प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है। मतदाताओ की सुविधा की दृष्टि से प्राथमिक विद्यालय निरंजनपुर को मतदान केंद्र बनया जाये।
विकासखण्ड खुटहन भाग सं० 361 भटपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र को मतदान केंद्र बना दिया गया है, जहां आवागमन के लिये कोई सम्पर्क मार्ग नहीं है जबकि भटपुरा में प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है, जो की सड़क पर स्थित है मतदाताओ और मतदानकर्मियों की सुविधा के लिये आंगनबाड़ी केंद्र के स्थान पर प्राथमिक विद्यालय भटपुरा को मतदान केन्द्र बना दिया जाये।
विकासखण्ड खुटहन भाग सं० 367 विशुनपुर का मतदान प्राथमिक विद्यालय पूराडला में होता आया है, जिसे बदलकर कोम्पोजिट विद्यालय विशुनपुर कर दिया गया है। जिसके कारण उधवपट्टी व पूराडला के मतदाताओं को एक कि० मी० दूर जाकर मतदान करना पड़ेगा जबकि प्राथमिक विद्यालय पूराहता गाँव के मध्य में स्थित है, इसलिये मतदताओ की सुविधा के लिये, कोम्पोजिट विद्यालय विशुनपुर से हटाकर प्राथमिक विद्यालय पूराडता पर कर दिया जाये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश सचिव श्री के.क.े श्रीवास्तव, राज्य कार्यसमिति सदस्य डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह, श्री राधेश्याम सिंह ने ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।