यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
अमानीगंज। जल निकासी के नाले पर अतिक्रमण के चलते सीएचसी खंडासा के परिसर में जलभराव हो जाता है। मंगलवार सुबह अखबारों में समाचार प्रकाशित होने और सोशल मीडिया में जल भराव का वीडियो चलने के बाद राजस्व प्रशासन हरकत में आया। लेखपाल संजय पाठक ने मौके पर पहुंचकर नाली की सफाई कराई और कब्जेदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। जल निकासी की नाली बंद होने के चलते थोड़ी ही बारिश में परिसर में जल भराव हो जाता है जिससे मरीजों की तीमारदारों और अस्पताल के कर्मचारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।