यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के पलिया शाहबादी के जियाई का पुरवा निवासी डीएम के अर्दली रमेश यादव (48) ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से देर शाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।उपचार के दौरान करीब 6:30 बजे उनकी मौत हो गई। रमेश यादव की इन दिनों रात्रिकालीन ड्यूटी चल रही थी। सोमवार को वह अपने घर पर ही थे। इसी दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। मौत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शव पुलिस को सौंप दिया। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रथमदृष्टया पुलिस पारिवारिक कलह को घटना की वजह मानकर जांच कर रही है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।