अयोध्या में आयोजित भंडारे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से साधु संतों के लिए कन्नौज का इत्र मिष्ठान अंग वस्त्र भेंट किए गए

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

श्री श्री 1008 महंत श्री कल्याणदास जी महाराज के पावन सान्निध्य में, श्री हनुमानगढ़ी मंदिर अयोध्या स्थित श्री हनुमत कथा मंडपम् में परम पूज्य महंत श्री 1008 श्री संदीप दास जी महाराज के महंत पद पर प्रतिष्ठित होने के शुभ उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे एवं महंती महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की ओर से इत्र नगरी कन्नौज की अनुपम सुगंध (इत्र), उत्तम मिष्ठान एवं अंगवस्त्र समस्त पूज्य संत-महात्माओं को श्रद्धापूर्वक भेंट किए गए। यह सम्मान भारतीय संत परंपरा के प्रति आदर, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।
आयोजन में समाजवादी पार्टी के वरिश्ठ नेता, पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पाण्डेय पवन पाण्डेय, प्रदेश सचिव श्री शंकर शर्मा ‘बंटी नेता’ समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्मावलंबियों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने श्री श्री 1008 महंत श्री कल्याणदास जी महाराज एवं पूज्य संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया, भंडारे में सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।
श्री शंकर शर्मा ‘बंटी नेता’ ने कहा कि संत परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। संतों का सान्निध्य समाज को सेवा, सद्भाव, आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों की प्रेरणा प्रदान करता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता तथा सनातन संस्कृति को नई ऊर्जा मिलती है।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं रामभक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही। संपूर्ण आयोजन भक्ति, सेवा, श्रद्धा एवं गुरु-परंपरा के दिव्य संदेश का अनुपम उदाहरण बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *