कन्नौज सांसद डिंपल यादव बोली भाजपा की सरकार से आम जनता निराशा तथा है नाराज

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी की मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा है कि जनता भाजपा सरकार से निराष और नाराज है। जिस तरह अयोध्या के प्रभु श्रीराम के मंदिर में चंदा चोरी हुई, जमीन के घोटाले हुए, हर स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ। उसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के चरणों में जो गुप्तदान दिया, चढ़ावा दिया था, चंदे का पैसा दिया था, वह आखिर कहां गया? कौन से संगठनों को चलाने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल हो रहा है। जनता इसका जवाब चाहती है।
संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि पूरे देश पर आरएसएस और भाजपा की विचारधारा थोपी जा रही है। जेन जी के बच्चों ने इसी विचारधारा को तोड़ने का काम किया था, इसीलिए भाजपा सरकार जेन जी को इतना प्रताड़ित कर रही है। बेटियों को खासतौर पर टारगेट किया जा रहा है। नाबालिग बेटियों और उनके परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार बच्चों के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा और उससे जुड़े संगठन महिलाओं को अपनी विचारधारा से चलाना चाहते है।
श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि छात्रों का आंदोलन इस बात पर खत्म हुआ था कि किसी भी बच्चे पर, बेटियों पर एफआईआर नहीं होगी, तो आखिरकार एफआईआर हुई क्यों? भाजपा सरकार अपनी बात से पीछे हट गई, धोखा दे दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे कोर्ट के आदेश पर बरी हुए थे। लेकिन अब 14-15 साल की बेटियों से माफी मंगवाई जा रही है। आरएसएस सबको अपने ढंग से चलाना चाहता है, यह उसकी बहुत ही छोटी सोच है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *