अलीगढ़ में जल्द ही संगठन का खोया हुआ गौरव लौटेगा-मुकेश वार्ष्णेय

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति तथा जिलाध्यक्ष अलीगढ़ मा.ओमप्रकाश वार्ष्णेय की संस्तुति एवं पर्यवेक्षक मुकेश वार्ष्णेय की रिपोर्ट के आधार पर जनपद अलीगढ़ की महानगर इकाई में नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है जबकि इसी क्रम में भूपेन्द्र वार्ष्णेय दवाई वालों को महानगर अध्यक्ष,अनुज सिंघल को महानगर महामंत्री,ठाकुर राजीव सिंह को महानगर महामंत्री,अनिल राज गुप्ता को महानगर कोषाध्यक्ष और विशाल भगत को महानगर का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन के चुनाव अधिकारी एवं मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी व्यापारी हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा अलीगढ़ महानगर में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय व महामंत्री राजीव सिंह ने कहा कि वे महानगर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे तथा व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने में अपना योगदान देंगे।इस दौरान यहां बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश चन्द्र पेठे वाले, कविता कर्मचंदानी,विष्णु ठाकुर, हाजी सुलेमान,त्रिलोचन सिंह टिंकू, पवन किराना,नलनीश वार्ष्णेय,मो. इनाम,गिरीश कुमार शर्मा,पुनीत वार्ष्णेय,धुर्वेश वार्ष्णेय और अनिल जलाली सहित अनेक संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे और सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे व्यापारी समाज की एकता,सम्मान एवं अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और जल्द ही अलीगढ़ में संगठन का खोया हुआ गौरव लौटेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *