यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
अलीगढ महानगर के सोलर उद्योग से जुड़े लोग एक अहम मसले को लेकर विद्युत विभाग के सामने आए और कहा कि लंबे समय से जनपद में थ्री-फेज विद्युत मीटर की कमी के चलते कई रूफटॉप सोलर परियोजनाओं की नेट-मीटरिंग प्रक्रिया रुकी हुई है।यह न केवल उद्योग के लिए बाधा बन रही है, बल्कि प्रभावित उपभोक्ताओं की समस्याओं को भी बढ़ा रही है।इसी बात को लेकर अलीगढ़ सोलर इंडस्ट्री एसोसिएशन ने अंशुमन यादव अधीक्षण अभियंता एवं जीवेश नंदन,अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण मंडल,शहरी,लाल डिग्गी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।इस ज्ञापन में उन्होंने थ्री-फेज मीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लंबित नेट-मीटरिंग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।प्रदर्शन में सौर ऊर्जा के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों के समाधान और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर गंभीर चर्चा हुई।यह पहल इस दिशा में एक मजबूत कदम है ताकि सोलर ऊर्जा योजनाओं को जनपद में तेजी से और सुचारू रूप से लागू किया जा सके।इस प्रयास से उम्मीद है कि जल्द ही थ्री-फेज मीटर की समस्या का समाधान होगा और नेट मीटरिंग प्रक्रिया में तेजी आएगी, जिससे सोलर इंडस्ट्री और उपभोक्ता दोनों को लाभ मिलेगा।इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से अमित शर्मा,ज्ञानेंद्र मिश्रा,मनीष सिंह, शीलेन्द्र उपाध्याय,अंकित गुप्ता, सुधीर कुमार,विकास गुप्ता,तरुण चौधरी,जितेंद्र अग्रवाल,विजेंद्र पाल सिंह,विश्वास पाराशर,पवन कुमार, निखिल राज,सतीश तोमर और ब्रजेश कुमार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे