यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
रायबरेली सदर से पांच बार के विधायक रहे स्वर्गीय अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रायबरेली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा नीरज ने सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की वरिष्ठ भाजपा डॉ नीरज सिंह ने कहा
रायबरेली की माटी के सच्चे सेवक एवं जननायक के रूप में अखिलेश सिंह का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती अदिति सिंह जी, विधायक हर्षवर्धन सिंह जी, विधायक दीपक पटेल जी, विधायक अशोक जी, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप जी, धीरेंद्र बहादुर सिंह जी, राघवेंद्र सिंह जी, राजाराम त्यागी जी एवं विवेक शुक्ला जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अखिलेश सिंह जी की स्मृतियां सदैव हम सभी को जनसेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।