यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
– डायमंड ग्रुप द्वारा डिमसम होटल, असल गोल्ड सिटी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
लखनऊ। डिमसम होटल, असल गोल्ड सिटी में बुधवार को डायमंड ग्रुप द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं।
*भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है हरियाली तीज*
इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को शुभकामनाएं दीं।
*आयोजन मंडल की रही महत्वपूर्ण सहभागिता*
कार्यक्रम के आयोजन मंडल में डॉ. हेमा बिंदु नायक जी, श्रीमती वंदना सिंह जी, श्रीमती अमिता श्रीवास्तव जी, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी जी, श्रीमती गीता रजक जी, श्रीमती रंजना पाण्डेय जी, श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव जी, श्रीमती अंजू शंकर जी, श्रीमती नीलम मिश्रा जी, श्रीमती मृदुला गुप्ता जी, श्रीमती शिल्पिका सिंह राठौड़ जी, डॉ. अर्चना सिंह जी, श्रीमती सोनाली अग्रवाल जी एवं श्रीमती रीना अग्रवाल जी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
*गेम्स, सांस्कृतिक नृत्य और प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह*
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न गेम्स, सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां और कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में हरियाली तीज के उत्सव का रंग देखने को मिला।
*उत्सव के रंग में रंगा आयोजन*
हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में तीज की परंपराओं और संस्कृति से जुड़े विभिन्न आयोजन किए गए, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।