यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
– चन्दन हॉस्पिटल से चिनहट तिराहा तक चला अभियान, अतिक्रमणकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई
लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम जोन-4 में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 को जोन-4 क्षेत्र में चन्दन हॉस्पिटल से चिनहट तिराहा, गोमतीनगर तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।
जोनल अधिकारी जोन-4 श्रीमती शिल्पा कुमारी जी के निर्देशन में तथा कर अधीक्षक श्री राजनारायण कमल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण शुल्क के रूप में 19,700 रुपये की धनराशि जमा कराई गई।
अभियान में लिपिक श्री शिव शंकर राय, श्री राकेश चौधरी, श्री बीरेंद्र कुमार, श्री अजय यादव एवं श्री अर्पित शुक्ला सहित नगर निगम के 296 स्टाफ का सहयोग रहा।
नगर निगम द्वारा जोन-4 क्षेत्र में सार्वजनिक मार्गों एवं स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए भी निर्देशित किया।