यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
बदायूं जनपद के शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की । इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार रखे।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा, “समाजवादी पार्टी का संगठन हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होता है। शेखूपुर विधानसभा में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखना होगा। पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव ने कहा, “शेखूपुर विधानसभा की जनता के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। संगठन और जनता के बीच मजबूत संवाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश पाल सिंह चौहान ने कहा पार्टी को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। हमें गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर जनता से संवाद करना होगा। सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मजबूती से काम करना चाहिए।”
इस मौके पर श्री आशीष यादव जिलाध्यक्ष, श्री सुरेश पाल सिंह चौहान विशेष आमंत्रित सदस्य, श्री हिमांशु यादव विधायक, श्री कृष्ण पाल गुरु पूर्व प्रमुख, श्री देवेंद्र पूर्व प्रमुख, श्री वीरेंद्र जाटव जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी, श्री अहमद परवेज जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक सभा, बिलालउद्दीन पूर्व चेयरमैन जमीर खान, तकरीम नगर अध्यक्ष सखानु रफीउद्दीन भाई, रामवीर कश्यप, खालिद रजा,शाहिद समी, ओंकार पूर्व सदस्य जिला पंचायत, बलवीर सिंह पूर्व सदस्य जिला पंचायत, डॉ. शकील पूर्व सदस्य जिला पंचायत, अशोक यादव विधान सभा अध्यक्ष शेखूपुर सहित सभी बूथ प्रभारी सेक्टर और जोन प्रभारी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।